Wednesday 4th of November 2026 05:15:20 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jun 2024 5:00 PM |   489 views

विभागीय संरक्षण में चल रहा हरियाली पर आरा

गोण्डा-जिले के कौड़िया थाना अंतर्गत आर्यनगर चौकीक्षेत्र के गौसिहा गांव में वन माफिया द्वारा खुलेआम आरा चलाते हुये नीम,इमली,पाकड़,शिवबबूल के पांच हरे-भरे पेंड़ काट डाले।जिसके चलते वहां लगे बिजली के दो खंबों के सप्लाई केबल टूटकर छतिग्रस्त हो गए तथा गौसिहा गांव के कई घरों की सप्लाई बाधित हो गई।

वहीं इस बावत जब जिम्मेदारों को सूचना दी गई तो उनके द्वारा इसे दिखवाने की बात की गई।बावजूद कार्यवाही की बात छोड़िये किसी ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा।

मिली जानकारी के मुताबिक आर्यनगर चौकीक्षेत्र के गौसिहा गांव में शनिवार को बिना परमिट के हरे नीम के दो ,पाकड़ के एक,इमली के एक व शिवबबूल का एक पेंड़ काट डाला।

इस संबंध में जब चौकी इंचार्ज प्रशांत गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि,दीवान को भेजा था ,जिसमें जानकारी मिली कि,बुनियाद के रास्ते आ रहे पेंड़ कटे हैं,लेकिन वह खुद मौके पर जायेंगे।इसी तरह डीएफओ को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि,वह दिखवाते हैं।बावजूद इसके कोई वहां नहीं पहुंचा।जिससे यह साफ होता है है कि पुलिस और वन विभाग दोनो की शह पर ही हरे पेड़ों की कटाई की जाती है।

बहरहाल एक ओर जहां सरकार वृक्षों के संरक्षण व उनका पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने की भागीरथी प्रयास के तहत हर वर्ष करोड़ों रुपए फूंक रही है,वहीं इस तरह के भ्रष्ट व गैर जिम्मेदार अधिकारी सरकारी प्रयासों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Facebook Comments