Sunday 20th of September 2026 06:34:33 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jun 2024 4:55 PM |   455 views

पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

गाजीपुर:- पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शासकीय कार्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने के कारण, शनिवार 15 जून को तीन थानों के चार पुलिसकर्मियों को,तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लाइन हाजिर होने वाले पुलिसकर्मियों में थाना करण्डा में तैनात मुख्य आरक्षी आशुतोष पाण्डेय, थाना शादियाबाद के आरक्षी पियूष प्रताप राव व आरक्षी शक्ति सिंह तथा थाना सैदपुर के आरक्षी विनीत कुमार गौतम शामिल हैं।

बताते चलें कि इसके पूर्व भी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना मुहम्मदाबाद के मुख्य आरक्षी महेंद्र तिवारी को गत 09 जून को जनता से दुर्व्यवहार के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया था।

Facebook Comments