Wednesday 5th of August 2026 09:09:42 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jun 2024 5:09 PM |   464 views

नये मंत्रिमंडल में कम हो सकता है UP का कोटा,राजनाथ सिंह का मंत्री बनना तय

देश में लगातार तीसरी बार बनने जा रही मोदी कैबिनेट में पुराने और नए नेताओं का संयोजन देखने को मिल सकता है। इस कैबिनेट में गठबंधन के सदस्यों को पर्याप्त संख्या में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। कैबिनेट में यूपी से जीतकर आए सांसदों को भी जगह मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश से मोदी कैबिनेट में पुराने और नए नेताओं का संयोजन देखने को मिल सकता है। इस कैबिनेट में गठबंधन के सदस्यों को पर्याप्त संख्या में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। कैबिनेट में यूपी से जीतकर आए सांसदों को भी जगह मिल सकती है। उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद और पंकज चौधरी को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। और पंकज चौधरी को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है।

उतर प्रदेश से मोदी कैबिनेट में ब्राह्मण से लेकर दलित और ओबीसी चेहरों के नाम शामिल किए जाने की भी चर्चा है। मीडीया रिपोर्टस के अनुसार, इस बार मोदी कैबिनेट में यूपी की जगह कुछ कम हो सकती है, लेकिन संख्या जितनी भी हो उसमें सभी जातिगत और इलाकाई समीकरण साधे जाएंगे। जातिगत समीकरणों को साधते हुए उत्तर प्रदेश से मोदी कैबिनेट में ब्राह्मण दलित और ओबीसी चेहरों को जगह मिलनी तय मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी से आठ ब्राह्मण सांसद उत्तर प्रदेश से चुने गए हैं।

मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा पीलीभीत के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की हो रही है। इसके अलावा दूसरा नाम नोएडा के सांसद महेश शर्मा का है। जबकि तीसरा नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश से एक बार फिर आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इसके अलावा हाथरस से लोकसभा का चुनाव जीते अनूप वाल्मीकि को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चाएं चल रही हैं।

प्रदेश से पिछड़ी और अतिपिछड़ी जातियों से भी कुछ सांसदों के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। इसमें अपना दल से अनुप्रिया पटेल, भदोही से विनोद कुमार बिंद समेत पंकज चौधरी का नाम चर्चा में है। जबकि सहयोगी दलों से भारतीय जनता पार्टी इस बार जयंत चौधरी को मोदी कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इन सब नामों के साथ में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का नाम मोदी कैबिनेट में तय माना जा रहा है।

Facebook Comments