Saturday 7th of November 2026 07:54:07 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jun 2024 6:29 PM |   532 views

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी

अमेठी। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत  आज आबकारी विभाग द्वारा  जनपद अमेठी में टीम गठित कर ग्राम हंसा का पुरवा, दयालापुर, देवरसा एवं ब्रम्हणी में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान क्षेत्र -3 के थाना मुसाफिरखाना के अन्तर्गत ग्राम हंसा का पुरवा में कुल 33 लीटर अवैध कच्ची शराब  बरामद की गई तथा लगभग 200 किलो ग्राम लहन मौके पर नष्ट किया।

इस कार्यवाही में 03 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया। साथ ही आबकारी दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया तथा  ग्रामवासियों को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण, बेचने व रोकथाम हेतु सूचना देने की अपील की गई तथा रोड ढाबों की चेकिंग भी की गई।

उक्त कार्यवाही में चन्द्रभान वर्मा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 तथा सुषमा मिश्रा आ० नि० क्षेत्र -1 व समस्त स्टाफ मो० साबिर सिद्दीकी, समशेर कुमार ( प्र० आ० सि ) संजय सरोज तथा प्रीतीपाल (आबकारी सिपाही )  सरकारी वाहन चालक बृजेश पाण्डेय के साथ दबिश दी गई।

Facebook Comments