Saturday 7th of November 2026 08:18:41 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 May 2024 5:14 PM |   464 views

भाजपा सरकार ने बदल दिया ट्रामा सेंटर का नाम:- जाहिद बेग

भदोही:- समाजवादी पार्टी भदोही के विधायक जाहिद बेग ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि समाचार पत्र से जानकारी हुई है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भदोही जिले के औराई विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे है।

उन्होंने कहा कि भदोही के मौर्य समाज के साथ ही साथ जनता उनसे यह जानना चाहती है और यह उम्मीद है जनसभा के माध्यम से बताने का काम करेंगे। स्व.पारसनाथ मौर्य स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सदस्य विधान परिषद समाजवादी पार्टी जिनके नाम से ट्रामा सेंटर अखिलेश यादव की सरकार में औराई में बनाया गया था। उसकी कॉपी न हो तो अधिकारी से मंगवाकर जानकारी कर सकते है या मैं भी उपलब्ध करा सकता हूं।

विधायक ने कहा कि भाजपा व आप कि सरकार बनने के बाद स्व.बाबू पारसनाथ मौर्य के नाम को ट्रामा सेंटर से हटाने का काम किसके कहने पर किया गया था। स्व.बाबू पारसनाथ मौर्य का नाम ट्रामा सेंटर से हटाकर आप कि सरकार ने मौर्या समाज के साथ-साथ देश के स्वतंत्रता सेनानी को भी अपमानित करने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह उम्मीद की जा रही थी कि जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम द्वारा स्व.बाबू पारसनाथ मौर्य के नाम पर ट्रामा सेंटर का नाम रखने का भरोसा दिलाया जाएगा। लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया।

Facebook Comments