Saturday 7th of November 2026 08:32:17 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 May 2024 5:21 PM |   447 views

मैं वोट नहीं, आपसे देश बचाने की भीख मांग रहा हूं.” : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भाजपा मौजूदा लोकसभा चुनाव जीतती है, तो वह राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को सलाखों के पीछे डाल देगी| महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चुनावी रैली में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इसलिए गिरफ्तार कराया, क्योंकि वह गरीबों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने और राष्ट्रीय राजधानी में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाने के लिए काम कर रहे थे|

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा, “मैं अपने लिए वोट नहीं मांग रहा हूं, बल्कि आपसे देश बचाने की भीख मांग रहा हूं| केजरीवाल ने कहा, ”भाजपा नहीं जीतेगी, लेकिन अगर वह 4 जून को जीतती है, तो वह सुप्रिया सुले, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को जेल में डाल देगी|

मधुमेह से पीड़ित दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह जेल में थे तो भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 15 दिनों के लिए उनकी दवाएं रोकने की कोशिश की थी| कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार केजरीवाल को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी|

अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिक दाखिल की थी. शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई| उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, लेकिन कहा है कि अरविंद केजरीवाल ट्रायल कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं|

यह रैली राकांपा (सपा) उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे के समर्थन में थी, जो निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल को टक्कर दे रहे हैं| बता दें कि एनसीपी और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और केजरीवाल राकांपा (सपा) उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे के समर्थन में आयोजित सभा में शामिल हुए थे उन्होंने बीजेपी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक हित के लिए दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया|

Facebook Comments