Wednesday 23rd of September 2026 08:01:10 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 May 2024 5:41 PM |   388 views

पुलिस ने गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मऊ:-घोसी कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर बस स्टॉप के पास से गांजा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के पास से 20.8 किलोग्राम गांजा एक मोबाइल फोन व 1520 रुपये नगद बरामद किया है।

घोसी कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार राही एवं सुबाष चन्द्र पांडे मय हमराही संजय यादव, मनोज रावत, अवनीश यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को सफलता मिली। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम राजकुमार भगत पुत्र शंकर भगत निवासी उड़ालगुड़ी असम व अमर महतो पुत्र गणेश महतो सोनाडीला पट्टी असम के रूप में हुई। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

Facebook Comments