Monday 20th of April 2026 10:44:50 PM

Breaking News
  • होर्मुज में गोलीबारी से ईरान का इनकार ,कहा -भारत से 5000 साल पुराने रिश्ते ,जल्द सुलझेगा मामला |
  • 4 मई के बाद एक्शन होगा ,कोई बचेगा नही TMC को प्रधानमंत्री मोदी की चेतावनी|
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया में मानव तस्करी का भंडाभोड़ |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 May 2024 5:29 PM |   633 views

2014 के पहले की सरकारों में देश में धमाके होते थे:- स्वतन्त्र देव सिंह

कुशीनगर:-2014 के पहले देश में बम फूटते थे, लूट खसोट होती थी, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी,लेकिन अब बम नहीं फटता,अब कोई भूखा नहीं मरता है। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बेटियां घर से नहीं निकलती थी, पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी,लेकिन आज आधी रात में भी लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर तीसरी बार पांच साल मांग रहे हैं तो वह बीते दस सालों में किए गए काम के आधार पर मांग रहे हैं।

हर घर नल, बिजली, राम मंदिर, धारा 370 हटाना, देश भर में हाईवे का जाल बिछाना, दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाना, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति न की हो। यह बातें प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह ने रविवार को सुभाष इण्टर कालेज बेदूपार हाटा में भाजपा के पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता कहा। सिंह ने कहा कि 2014 के पहले की सरकारों में देश में धमाके होते थे। जब से मोदी सरकार बनी है, तब से धमाके बंद हो गए हैं। कांग्रेस ने 70 सालों से देश को लूटने का काम किया है।

देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। आज देश के लोगों के पास रहने के लिए पक्का मकान और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड है। जनता से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पहले थका हारा किसान जब घर पहुंचता था तो रात के अंधेरे में चार रोटी के बदले दो रोटी ही खाता था, अब गांव में भी पर्याप्त बिजली रहने लगी है|

जब किसान काम करने के बाद शाम को घर पहुंचता है तो अपनी पत्नी की शक्ल उजाले में देखकर दो के बजाय आठ रोटी खाता है।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारी गठबंधन को जनता ने सिरे से नकार दिया है। भारतीय जनता पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के मेहनत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों तथा मजबूत नेतृत्व के दम पर हम चुनाव जीतेंगे और लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे।

राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में पिछड़े वर्ग को जितना सम्मान मिला है उतना किसी सरकार में नहीं मिला है। समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि जिनको जनता ने रिटायर कर दिया है वे तमाम तरह के भ्रम फैला रहे हैं।

पार्टी ने मुझे राज्य सभा सांसद बनाकर पूरे कुशीनगर जनपदवासियों को वह सम्मान दिया है जिसे कुशीनगर में अबतक किसी को नहीं मिला था। उन्होंने जनता से अपील किया कि किसी के बहकावे में नहीं आना है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत और खुशहाल हुआ है। अबकी बार फिर से विजय कुमार दूबे को भारी मतों से विजई बनाकर दिल्ली भेंजना है।

सम्मेलन को पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीवी चौरसिया,सांसद विजय कुमार दूबे,जिला प्रभारी शकुंतला चौहान, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानंद पाण्डेय, विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, संजय सिंह मुन्ना,ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, रंजना पासवान, जिला मंत्री बाबूनन्दन सिंह , पप्पू नाथानी ने भी सम्बोधित किया।

अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन जिला महामंत्री सुशील शर्मा ने किया।

Facebook Comments