Wednesday 22nd of April 2026 09:35:09 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Apr 2024 5:13 PM |   373 views

सपा के पूर्व विधायक जय चौबे भाजपा में हुए शामिल

लखनऊ:-रविवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो में सपा नेता व पूर्व विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण ‘जय चौबे‘, सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष संतकबीरनगर बलराम यादव, सपा के अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद जगत जायसवाल, सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शाहजहांपुर श्रीमती नीतू सिंह तथा सपा से विधानसभा पुवांया के पूर्व प्रत्याशी उपेन्द्र पाल सिंह सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही संतकबीर नगर के सपा व बसपा के वरिष्ठ नेता भी भाजपा परिवार में शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी संतकबीरनगर से जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, जिला अध्यक्ष (प्रधानसंघ) जगदीश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह ‘मन्नू‘, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रम्हशंकर भारती (गोस्वामी) तथा बसपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिरपत यादव (संतकबीरनगर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व डॉ0, अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने किया। प्रदेश के ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनायें जन-जन तक पहुंची है। मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आप सभी भाजपा से जुडे़ है जिसके लिए आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन है। आप सभी के जुड़ने से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से आप सभी राजनैतिक और समाजिक क्षेत्र में काम करते रहे हैं। आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में  तथा बूथों पर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे और अबकी बार 400 पार के मोदी के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
पाठक ने कहा कि देश में गरीब, किसान, महिला व नौजवान की बेहतरी के लिए सरकार की प्रत्येक योजना समर्पित है। आज विश्व पटल पर भारत की स्थिति बहुत मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि दो चरणों के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। वहीं इंडी गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, नारी, गरीब तथा किसान की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए मोदी की गारंटी है। प्रत्येक सेक्टर को मजबूती देने की गारंटी है। भाजपा सरकार में सबका सम्मान, सबको सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़िए तथा अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।

Facebook Comments