Wednesday 4th of November 2026 01:14:13 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Apr 2024 5:47 PM |   372 views

सपा विधायक इरफान सोलंकी का सातवीं बार टला कोर्ट का फैसला : अब सुनवाई 20 को

कानपुर:- आगजनी मामले में आरोपी समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पर आज 15 अप्रैल को होने वाला फैसला सातवीं बार टल गया है। यहां का एमपी एमएलए कोर्ट अब उनके मामले की सुनवाई 20 अप्रैल को करेगा। कोर्ट इसके पहले पिछली 5 तारीखों पर फैसला टाल चुकी है। अब छठी बार आज 15 अप्रैल को फैसला आना था लेकिन आज या फैसला सातवीं बार टल गया। अब 20 अप्रैल को सुनवाई होगी।

अवगत कराते चलें कि यहां की नजीर फातिमा ने वीते साल 8 नवंबर को जाजमऊ थाने में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी उनके भाई जज्बा सोलंकी समय कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था । घटना के मामले में वादिनी का आरोप था कि कानपुर सीसामऊ के विधायक हाजी इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने अपने गुंडों के साथ प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से 7 नवंबर को उनका अस्थाई घर फूंक दिया था।

इसी मामले में दर्ज मुकदमे की एमपी/एमएलए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। बस अब फैसला आना है।

सपा विधायक इरफान सोलंकी के इस मामले में पहले भी कोर्ट ने फैसला सुनाने को लेकर 14 मार्च फिर 19, 22, 28 मार्च और फिर 4 अप्रैल को फैसला सुनाने को लेकर तारीख दी थी, लेकिन इन पांचों तारीखों पर फैसला टाल कर इसकी अगली तारीख आज 15 अप्रैल दी गई थी लेकिन कोर्ट ने आज भी फैसला टाल दिया है। अब 20 अप्रैल को सुनवाई होगी। इस मामले में यहां की कमिश्नर पुलिस तगड़ी तैयारी के साथ पहले से ही सक्रिय थी।

Facebook Comments