Sunday 21st of June 2026 07:33:59 PM

Breaking News
  • मुझे दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने वाली है ,अभिजीत दिपके का जेल भरो आन्दोलन |
  • बिहार को मिलेगी नई पहचान पटना का जे पी पथ बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिज्म हब |
  • देहरादून की लीची का बढ़ा जलवा ,इटली एक्सपोर्ट से किसानों को मिला 25%ज्यादा दाम |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Apr 2024 5:11 PM |   478 views

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1210 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 1206 उम्मीदवारों के साथ-साथ बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2633 नामांकन दाखिल किए गए थे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए 2633 नामांकन पत्रों की जांच के बाद, 1428 नामांकन वैध पाए गए। सभी 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल, 2024 थी।

दूसरे चरण में, केरल में 20 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 500 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, इसके बाद कर्नाटक में 14 संसदीय क्षेत्रों से 491 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। त्रिपुरा के एक संसदीय क्षेत्र से न्यूनतम 14 नामांकन प्राप्त हुए। महाराष्ट्र के 16-नांदेड़ संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक 92 नामांकन प्राप्त हुए।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण:

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र पीसी की संख्या प्राप्त हुए नामांकन पत्र जांच के बाद वैध उम्मीदवार नाम वापस लेने के बादचुनाव लड़ने वाले सुनिश्चित उम्मीदवार 
असम 5 118 62 61
बिहार 5 146 55 50
छत्तीसगढ 3 95 46 41
जम्मू-कश्मीर 1 37 23 22
कर्नाटक 14 491 300 247
केरल 20 500 204 194
मध्य प्रदेश 7 157 93 88
महाराष्ट्र 8 477 299 204
राजस्थान 13 304 191 152
त्रिपुरा 1 14 14 9
उत्‍तर प्रदेश 8 226 94 91
पश्चिम बंगाल 3 68 47 47
कुल 88 2633 1428 1206

उल्‍लेखनीय है कि बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र में 15 एसी सीटों पर 19.04.2024 (चरण-1) को मतदान होगा और इस संसदीय क्षेत्र में 13 एसी सीटों पर 26.04.2024 (चरण-2) को मतदान होगा । बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें 5 अप्रैल, 2024 को जारी राजपत्र अधिसूचना में अधिसूचित किया गया है। कुल मिलाकर, चरण-1 के लिए, 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1625 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 1491 पुरुष उम्मीदवार और 134 महिला उम्मीदवार हैं।

Facebook Comments