Saturday 7th of November 2026 09:42:27 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Apr 2024 4:40 PM |   724 views

ईद के मौके पर भी शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग, छुट्टी को लेकर विवाद

बिहार में शिक्षकों की छुट्टी को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है| पहले होली के दिन शिक्षकों के लिए स्कूल खुला रखा गया था. शिक्षा विभाग ने 25 मार्च को शिक्षकों को स्कूल पहुंचने का आदेश जारी किया था| इस तारीख को जो भी शिक्षक स्कूल पहुंचे. इसके बाद उन पर रंग-अबीर के साथ गोबर-मिट्टी की भी बौछार हुई थी| तब सरकार के इस ‘अव्यावहारिक कदम’ की खूब आलोचना हुई. अब होली के बाद ईद के मौके पर भी शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग तय कर दी गई हैं|

शिक्षा विभाग करीब 6 लाख शिक्षकों को शिक्षा के नवाचारों से प्रशिक्षित करने के छह दिवसीय प्रशिक्षण दे रही है| बिहार के अलग- अलग जिलों में स्थित ट्रेनिंग सेंटर की संख्या को देखते हुए एक बैच में लगभग 19000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है| बिहार में SCERT की तरफ से अलग-अलग चरण में शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है|

शिक्षा विभाग की तरफ से एक बैच का 8 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच ट्रेनिंग तय किया गया है. इस बार 10 या 11 अप्रैल को ईद है. जिसके बाद शिक्षकों इस दौरान ट्रेनिंग की बात फोन कर इमारत ए सरिया फुलवारी शरीफ को बताया तो कईयों ने मुलाकात भी की. इसके बाद इमारत ने इसे गंभीरता से लिया.इमारत ए शरिया के नाजिम मोहम्मद अरशद रहमानी ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर ट्रेनिंग की तारीख आगे बढ़ाने के लिए कहा. पत्र में रहमानी ने लिखा की ईद के दिन मुस्लिम शिक्षक ट्रेनिंग करेंगे तो परिवार के साथ ईद की खुशियां कैसे मनाएंगे?

मोहम्मद अरशद रहमानी ने कहा कि ईद के दिन पूरे देश में सभी सरकारी संस्थान बंद रहते हैं| इसके बाद भी बिहार के शिक्षा विभाग ने 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग तय किया| इन्हीं तारीखों के बीच 10 अप्रैल या 11 अप्रैल को ईद का नमाज होगा|

 
 
 
 
 
Facebook Comments