Saturday 7th of November 2026 10:04:29 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Apr 2024 5:24 PM |   566 views

आम आदमी पार्टी का सीएम केजरीवाल के लिए आज एक दिन का सामूहिक उपवास

राजधानी दिल्ली में इन दिनों आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच जमकर गहमागहमी चल रही है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बाद पार्टी नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है| पार्टी लगातार सीएम की गिरफ्तारी का विरोध कर उन्हें जल्द रिहा करने की मांग कर रही है| आम आदमी पार्टी लगातार ईडी की कार्रवाई और मोदी सरकार पर जमकर हमलावर है. इस बीच आम आदमी पार्टी सीएम केजरीवाल के लिए आज एक दिन का सामूहिक उपवास का आयोजन कर रही है|

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, पार्षद और नेता सामूहिक उपवास रख रहे हैं| तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्रियों के साथ शहीद भगतसिंह के गांव खटकड़कलां में उपवास कर रहे हैं| आम आदमी पार्टी का दावा है कि भारत के अलावा, अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, नॉर्वे, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में रहने वाले भारतीय भी अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई के लिए उपवास करेंगे|

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब मैं जब जेल से बाहर आया तो पूरी जानकारी नहीं थी. बाद में पता चला कि कितनी बड़ी साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया| अरविंद केजरीवाल ईमानदार थे हैं और रहेंगे| अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे हैं और रहेंगे. मैं गहरी साजिश कह रहा हूं कि क्योंकि कोई दसवीं पास या होम गार्ड भी बता देगा कि मामला फर्जी है| दोनों जांच एजेंसियों के 456 गवाह और 50 हजार पन्ने हैं, लेकिन केवल 4 गवाहों ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिया. किस परिस्थिति में नाम लिया ये देश की जनता और विपक्षी नेताओं को पता होना चाहिए|

दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश में नाराजगी है| लोग उनके जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं| मंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं. वो सिर्फ उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना भाई और बेटा मानते हैं|

शनिवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक दिन का उपवास का आयोजन किया जा रहा है| जिसके तहत जंतर मंतर पर सभी लोग इकट्ठा होंगे| इसके साथ ही शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव पंजाब के खटकर कलां में भी समर्थक और आप नेता जुटेंगे और सामूहिक उपवास करेंगे|

एक संवाददाता सम्मेलन में गोपाल राय ने बताया कि भारत के 25 राज्यों में उपवास का कार्यक्रम है| वहीं विदेश में भी उपवास का आयोजन किया जा रहा है. न्यूयॉर्क, बोस्टन, टोरंटो, वाशिंगटन डीसी, मेलबर्न और लंदन सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में समर्थक एकत्र होंगे और सामुदायिक उपवास के जरिए सीएम केजरीवाल को अपना समर्थन देंगे|

इसके साथ ही गोपाल राय ने कहा कि जो लोग देश में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं वो लोग घरों, गांवों, पड़ोस, ब्लॉक मुख्यालयों, तहसीलों, जिलों और राज्य की राजधानियों सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक उपवास में भाग जरूर लें|

इसके साथ ही आप नेता ने केजरीवाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए लोगों को सामूहिक रूप से प्रार्थना करने या यूट्यूब पर भक्ति गीत “रघुपति राघव राजा राम” सुनने के लिए भी प्रोत्साहित किया. साथ ही केजरीवाल को अन्याय के खिलाफ लड़ने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया| आप नेता गोपाल राय ने लोगों से अपनी तस्वीरें शेयर करने की अपील की. इसके लिए वेबसाइट शेयर की गई है| गोपाल राय ने kejriwalkoaashirvaad.com पर तस्वीरें भेजने को कहा है|

आपको बता दें कि पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था| केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है| उनके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पहले से ही हाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में आप नेता संजय सिंह को जमानत पर रिहा किया गया है|

Facebook Comments