Wednesday 4th of November 2026 12:36:26 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Mar 2024 6:03 PM |   583 views

ट्रांसजेंडर मतदाता अन्य मतदाताओं को करेंगे जागरूक

रविवार को इंटरनेशनल ट्रांसजेण्डर्स डे ऑफ विजिबिलिटी के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रांसजेण्डर सवांद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर अमृता सोनी एवं पूजा मिश्रा ने अपने सभी ग्रुप के साथ लगभग 22 ट्रांसजेंडरों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
 
वहीं वही बताते चलें कि जनपद में लगभग 94 ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। कार्यक्रम के दौरान ट्रांसजेंडर ग्रुप की मुखिया अमृता सोनी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न प्रकार के सुझाव प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग गांव में शहरों में तथा अन्य सभी स्थानों पर कार्यक्रम के लिए जाते हैं और हम लोग जनपद में अब मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में विभिन्न प्रकार के नुक्कड़ नाटक एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
 
वहीं सभागार में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में उपस्थित सभी ट्रांसजेंडरों ने अपने-अपने विभिन्न प्रकार के सुझाव रखें तथा उन्होंने प्रशासन से अपने सुविधाओं के संबंध में कई अन्य मांग को भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर पूजा मिश्रा ने कहा कि हम प्रशासन को आश्वस्त करते हैं कि जिलाधिकारी की इस अनूठी पहल के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही हम सभी लोग भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
 
ट्रांसजेंडर संवाद कार्यक्रम में डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का आम जनता से जुड़ाव बहुत ही अच्छा है। अन्य वालंटियर के मुकाबले ट्रांसजेंडर आमजन से ज्यादा जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में होने वाला लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है इसमें ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का भी अहम रोल है, उन्होंने सभी ट्रांसजेंडर वोटरों से 20 मई को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग सभी लोगों को चुनाव में शामिल करने पर जोर दे रहा है। 
 
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर गोंडा अवनीश त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर नेहा मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
 
 
 
Facebook Comments