Saturday 19th of September 2026 06:13:38 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Mar 2024 6:21 PM |   505 views

प्रदेश में (18) मिलावटी आयुर्वेदिक औषधियों एवं (10) नकली आयुर्वेदिक औषधियों की बिक्री रोक

देवरिया-  क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० विशाल चौधरी ने बताया है कि निदेशक आयुर्वेद सेवायें उ०प्र०, लखनऊ द्वारा पूरे प्रदेश के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को अवगत कराया गया है कि प्रदेश में (18) मिलावटी आयुर्वेदिक औषधियों एवं (10) नकली आयुर्वेदिक औषधियों की बिक्री आयुर्वेदिक प्रतिष्ठान पर की जा रही है। उक्त औषधियों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु उचित कार्यवाही यथाशीघ्र की जाये।
 
मिलावटी आयुर्वेदिक औषधियों के  विवरण में उन्होंने बताया है कि विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा, पेननिल चूर्ण, एज फिट चूर्ण, अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण, स्लीमेक्स चूर्ण, दर्द मुक्ति चूर्ण, आर्थोनिल चूर्ण, योगी केयर, माइकान गोल्ड कैप्सूल, डाइवियन्ट शुगर केयर टैबलेट, हाईपावर मूसली कैप्सूल, डाइबियोग केयर, झंडु लालिमा ब्लड एण्ड स्किन प्यूरिफायर, हेल्थ गुड सीरप, हेपलिव डीएस सीरप, बायना प्लस आयल, वातारिन ऑयल, न्यू रिविल, बोस्टा एम आर टैबलेट है।
 
नकली आयुर्वेदिक औषधियों का विवरण में बताया है कि ज्वाला दाद, रूमो प्रवाही, सुन्दरी कल्प सीरप, त्रयोदशांग गुग्गुल, वेदान्तक वटी, एसीन्यूट्रा लिपिवड, आंवला चूर्ण, सुपर सोनिक कैप्सूल, बोस्टा 400 टैबलेट, बायना प्लस कैप्सूल है।
 
Facebook Comments