Wednesday 4th of November 2026 04:41:11 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Mar 2024 5:45 PM |   520 views

अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियोग पंजीकृत

गोंडा -जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी एवं पुलिस की क्षेत्र 1, क्षेत्र-2, एवं प्रर्वतन 2 की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम राधेपुरवा, मंशापुरी थाना कोतवाली नगर में आकस्मिक दबिश दी गई। दबिश के दौरान 300 किलो लहन तथा शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। और आबकारी अधिनियम  की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। 
 
उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। दबिश के दौरान 300 किलो शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।
 
 
Facebook Comments