Wednesday 4th of November 2026 04:27:14 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Mar 2024 5:52 PM |   599 views

कांग्रेस का होने लगा बॉयकॉट तो पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने मांगी माफी

राजस्थान की गुड़ामालानी विधानसभ सीट से 6 बार विधायक रह चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी (Hemaram Choudhary) ने शुक्रवार को समाज विशेष पर एक टिप्पणी की थी, जिस कारण राजस्थान में कांग्रेस का बॉयकॉट (Congress Boycott) शुरू हो गया था|  लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियां के बीच ऐसा होता देख प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया, जिसके चलते हेमाराम चौधरी को देर शाम एक वीडियो जारी करते हुए माफी मांगनी पड़ी|

‘बहुत बड़ी गलती की है, मैं माफी मांगता हूं’

अपने वीडियो में हेमाराम चौधरी ने कहा, ‘लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान मेरे द्वारा किसी व्यक्ति, जाति, समाज, समुदाय या धर्म के बारे में कोई ऐसी टिप्पणी करने का मेरा इरादा नहीं था. फिर भी इस चुनाव प्रचार के दौरान मैंने कुछ ऐसी टिप्पणियां की जिससे विशेषकर राजपूत समाज और जैन समाज को ठेस पहुंची. उसके लिए मैं इन समाज से माफी मांगता हूं|  और ये बात सही है कि जो मैंने बात कही उससे उनको ठेस पहुंचाना भी वाजिब था. सिर्फ उनको ही नहीं, अब तो मुझे भी ये महसूस हो रहा है कि मैंने ये बहुत बड़ी गलती की है| इसके लिए मैं एक बार फिर दोनों समाज के साथ जिन को भी मेरे चुनाव प्रचार के दौरान मेरे भाषण से किसी को कोई ठेस पहुंची है तो वो मुझे माफ करें| आगे मैं इस प्रकार के किसी विवाद में नहीं पाऊंगा. इसका मैं पूरा ध्यान रखूंगा|

आपको बता दें कि कल बाड़मेर के गुड़ामालानी और बायतु में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें दिग्गज नेता हेमाराम चौधरी ने भी शिरकत की थी|  इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा था कि, ‘कांग्रेस ने देश को मतदान का अधिकारी दिया, जिसके चलते बड़े-बड़े राजा महाराजाओं का राज चला गया. फिर उन्हें वोट मांगने के लिए जनता के आगे झुकना पड़ा. देश में कांग्रेस ने लोकतंत्र लागू किया, जिसके चलते बड़ी-बड़ी रानी महारानियां, जो महलों में रहती थीं, पर्दों में रहती थीं, उन्हें सड़क पर आना पड़ा और हाथ जोड़ने पर मजबूर होना पड़ा. ये कांग्रेस ने ही किया है|

‘8 दिन घर में रहकर भाग जाती है दुल्हन’

पूर्व मंत्री यहीं नहीं रुके. उन्होंने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर भी निशाना साधा| हेमाराम चौधरी ने कहा, ‘रविंद्र सिंह भाटी भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली तो बगावत कर दी| आज कल कई बनिए बाहरी राज्यों से दुल्हन लाते हैं, लेकिन वो दुल्हन रविंद्र सिंह भाटी की तरह महज 8 दिन ही घर में रहती है, फिर भाग जाती है|

इसके बाद मंच पर ही हेमाराम चौधरी ठहाका लगाकर हंस गए|  हेमाराम चौधरी के समाज विशेष पर टिप्पणी वाले ये वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल हुए तो राजपूत समाज और जैन समाज ने इस पर नाराजगी जताई और फिर सोशल मीडिया पर हेमाराम चौधरी के खिलाफ मुहिम चलाते हुए कांग्रेस का बॉयकॉट करने की अपील की|

Facebook Comments