Wednesday 23rd of September 2026 09:30:28 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Mar 2024 4:44 PM |   341 views

अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियोग पंजीकृत

गोंडा – जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम खिरवा थाना मोतीगंज में आकस्मिक दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया और मौके पर एक 01कुन्तल लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किया गया। और आबकारी अधिनियम  की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। 
 
उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। साथ ही 01 कुन्तल लहन नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।
 
उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।
Facebook Comments