Saturday 7th of November 2026 10:38:30 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Feb 2024 5:15 PM |   459 views

एफपीओ निदेशकों को दिया गया मोटे अनाजों के बीज उत्पादन का प्रशिक्षण

कुशीनगर -भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना देवरिया पर अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष २०२३ के तहत जनपद के कृषि विभाग द्वारा एफ पी ओ के निदेशकों के लिए मिलेट के बीज उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेश कुमार उप निदेशक कृषि ने निदेशकों को सम्बोधित करते हुए बताया की मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए अच्छे बीजों  का होना आवश्यक है|

इसको ध्यान में रखकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराया जा रहा है। आप सभी निदेशकों से आग्रह है की प्रशिक्षण उपरांत मिलेटस का बीजोत्पादन करे।

उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञो डॉ. रजनीश श्रीवास्तव एवम डॉ. कमलेश मीना को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।

तीन दिनों के कार्यक्रम में  डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉo कमलेश मीना एवम अन्य विशेषज्ञों द्वारा सभी मिलेट्स जैसे बाजरा, रागी सावा, कोदो, चीना, काकुन आदि के बीज उत्पादन के साथ साथ उसके पोषकीय गुणों तथा महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान निदेशकों को प्रक्षेत्र प्रबंधक अजय तिवारी द्वारा प्रक्षेत्र भ्रमण कराकर केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रक्षिणार्थियो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण में भूमि सरक्षण अधिकारी संतोष कुशवाहा, रूपेश सिंह, दिग्विजय सिंह, ओंकार नाथ दूबे, ईश्वर चंद निषाद सहित 20 एफ पी ओ के 40 निदेशकों ने भाग लिया। प्रशिक्षु देवेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम एफ पी ओ निदेशकों के लिए बहुत ही ज्ञान वर्धक रहा।

कार्यक्रम के संयोजक डा. कमलेश मीना ने सुचारू रूप से प्रशिक्षण आयोजित कराने के लिए भाकृअनुप भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान के निदेशक डॉ. टी के बेहेरा,कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर मांधाता सिंह, व सभी सहयोगायों को धन्यवाद अर्पित किया।

Facebook Comments