Saturday 7th of November 2026 10:58:23 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Feb 2024 5:24 PM |   522 views

अरविंद केजरीवाल को ED ने 7वीं बार भेजा समन, पूछताछ के लिए किया तलब

नई दिल्ली- दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है जांच एजेंसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सातवीं बार समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है| ED ने दिल्ली की निरस्त आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल से पूछताछ करना चाहता है| इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल को 6 समन भेजे जा चुके हैं, लेकिन वह एक बार भी पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए| ED मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर सीएम केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है| इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह जांच एजेंसी की हिरासत में हैं|

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाईकी गई है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए तलब करने के लिए सातवां समन भेजा गया है| केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) ने यह कदम उठाया है| दिल्ली सरकार की आबकारी नीति (अब निरस्त) भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को समन भेजा गया है| जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में बुलाया है| अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भी सीएम केजरीवाल हाजिर होते हैं या नहीं|

पेश नहीं हो रहे सीएम केजरीवाल

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बार-बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला रही है, लेकिन वह पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं| छठवें समन पर भी सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए| ईडी ने इससे पहले पांच समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. छठवें समन के बाद भी वह ईडी के समाने पेश नहीं हुए थे| सीएम केजरीवाल ने कहा था कि ईडी के समन ग़ैरक़ानूनी है और ईडी के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है| केजरीवाल ने कहा कि ईडी इसे लेकर ख़ुद कोर्ट गई है और अब उन्हें बार बार समन भेजने की बजाय कोर्ट के फ़ैसले का इंतज़ार करना चाहिए|

Facebook Comments