Saturday 7th of November 2026 10:38:29 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Feb 2024 6:27 PM |   600 views

अगली बार आप लोग एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे, लगाइए मुर्दाबाद का नारा : नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में हंगामा कर रहे विरोधियों को आज जमकर लताड़ा| शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों और कुछ अन्य विषयों को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने वेल में आकर जोरदार हंगामा किया| इस दौरान नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगते रहे| अपने लिए मुर्दाबाद का लगातार नारा लगाते देख सीएम नीतीश अचानक से उठ खड़े हुए|

उन्होंने विपक्षी सदस्यों को लताड़ते हुए उन्हें मुर्दाबाद का नारा लगाने पर कहा कि आप लोग इसी तरह मुर्दाबाद का नारा लगाते रहिए| फिर भी हम आपका जिंदाबाद करते हैं. जितना मुर्दाबाद करते रहिएगा, उतना हम जिंदाबाद होते रहेंगे| सीएम नीतीश ने कहा कि अगली बार आप लोग एक भी सीट नहीं जीत पाइएगा| लगाइए मुर्दाबाद का नारा इसी तरह नारेबाजी करते रहिए और दो साल बाद आप लोग अपने ही क्षेत्र में सिमटकर हल्ला करते रह जाइएगा| आप जितना मुर्दाबाद का नारा लगाइएगा उतना ही आप खत्म हो जाएंगे|

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को हटाने की मांग पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आपलोग एक ईमानदार सरकारी अधिकारी को हटाने की मांग करते हैं| सरकारी अधिकारी को हटाने की मांग करना बिल्कुल गलत है. ऐसे अधिकारी जो किसी का इधर उधर नहीं सुनते उनको हटाने की बात करते है| नीतीश ने कहा कि किसी सरकारी अधिकारी को हटाने की मांग करना आपका अधिकार नहीं है| ईमानदार आदमी के खिलाफ आपलोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं|

दरअसल शिक्षा विभाग ने पिछले साल नवंबर के महीने में बिहार में सरकारी विद्यालयों की टाइमिंग 9 बजे से 5 बजे कर दिया था| जिस पर विधानसभा में हंगामा के बादमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है की शिक्षक सुबह 9:45 बजे स्कूल आएंगे और 4:15 पर अपने घर जा सकेंगे स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही होगी| इसमें जो गड़बड़ी करेगा. उसपर कार्रवाई होगी|

Facebook Comments