Wednesday 4th of November 2026 01:14:15 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Feb 2024 4:43 PM |   542 views

पुलिसकर्मी को ट्रक ड्राईवर से वसूली करनी पड़ी महंगी पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

गाजीपुर:- पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जांच में दोषी पाए जाने पर 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार शर्मा निवासी झुजैला जिला बिजनौर द्वारा 17 फरवरी को एक वीडियो बना कर यह बतलाया गया है की वह अपनी गाड़ी ( ट्रेलर ) से छपरा जा रहा था की इस दौरान सुहवल थाने की सीमा में उसके साथ कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा मार – पीट किया गया और अभद्रता की गई , उक्त वीडियो की एसपी द्वारा जांच कराई गई तो 3 पुलिस कर्मी सुहवल थाने के जिनमें शंभू प्रजापति , अजीत यादव , नवीन पांडेय है जबकि 1 पुलिस कर्मी योगेंद्र यदुवंशी कोतवाली में तैनात है।

इस वीडियो में ड्राइवर द्वारा बताया कि ब्रिज के दोनो तरफ सुहवल और कोतवाली थाना क्षेत्र में उससे पैसे मांगे गए और इसके साथ ही मार पीट भी किया गया गया है । एसपी ओमवीर सिंह उक्त घटना की पूरी गहनता से जांच कराई तो घटना को अंजाम देने वाले पुलिस कर्मी चिन्हित हुए , इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल चारो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके ऊपर जांच बैठा दिया है ।

बताते चलें कि इसके पूर्व भी सुहवल थाना सुर्खियों में रहा है जब थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी को एसपी ने बिना किसी आलाधिकारी को सूचना दिए गैर क्षेत्र चंदौली वसूली हेतु में जाने को लेकर निलंबित किया था ।

Facebook Comments