Thursday 22nd of October 2026 09:14:58 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Feb 2024 5:40 PM |   574 views

बांग्लादेश से भारत के लिए गोल्ड जीत कर लौटी देवरिया की हिना ख़ातून का मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मान

देवरिया-साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन द्वारा शुक्रवार (08/02/2024) को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित सैफ़ फुटबॉल (अंडर 19) वीमेन चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम विजेता रही। भारतीय टीम से डिफेंडर के रूप में खेल रही देवरिया के पथरदेवा विकासखंड की मझौवा गाँव की बेटी हिना ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
 
आज मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने हिना और उनके कोच जय प्रकाश राव से विकास भवन में मुलाक़ात कर सम्मानित किया। हिना ख़ातून इससे पहले भी अंडर 14 और अंडर 17 भारतीय वुमेन फु टबॉल टीम की कप्तान रह चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना से उनकी ट्रेनिंग में आ रही समस्याओं (डाइट , इक्वीपमेंट्स आदि) के बारे में जानकारी ली और अवश्य मदद हेतु आश्वासन दिया।मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय द्वारा डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, ज़िला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश पांडेय तथा ज़िला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय को ग्राम पंचायत में स्थलीय निरीक्षण कर खेल सुविधाओं के विकास हेतु निर्देशित किया ।
 
अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना ख़ातून को फुटबॉल देकर प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में सीनियर भारतीय टीम में खेलने हेतु शुभकामनाएँ दी।
Facebook Comments