Saturday 5th of September 2026 09:32:08 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 May 2024 4:49 PM |   725 views

एनजीओ जरूरतमन्दो का सहारा बनता है:-डॉ0 विभ्राट चन्द्र कौशिक

कुशीनगर:-अंत्योदय और गरीब कल्याण के लक्ष्यों को हासिल करने में महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ व स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर समाज में सामाजिक परिवर्तन लाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला और गरीब की समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए नैतिक और आर्थिक सहायता प्रदान करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश युवा कल्याण परिषद उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ0 विभ्राट चन्द्र कौशिक ने कहा।

वह सोमवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित एनजीओ सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनजीओ का समाज में महत्वपूर्ण रोल है जरूरतमंद लोगों का सहारा बनता है और समय-समय पर लोगों की निरंतर मदद करते रहते हैं आप लोग आपके द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है आप लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें और देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहयोग करें । जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्पूर्ण जीवन महिला और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं जिसमें आप सभी का महत्वपूर्ण सहयोग अपेक्षित है।

लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और स्वालंबन हेतु ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक नारायण दत्त तिवारी और जिला संयोजक रामप्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर विवेकानंद शुक्ल, जितेन्द्र सिंह सैंथवार, विपिन श्रीवास्तव, गुंजन मिश्र,मीनू जिंदल, विश्वरंजन कुमार आनन्द, धन्नजय राय, अमित राय, निशांत शुक्ल, डॉ0 सुनीता पाण्डेय सहित एनजीओ तथा स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Facebook Comments