Wednesday 4th of November 2026 02:34:14 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Feb 2024 5:41 PM |   505 views

बाबा साहब ना होते तो नहीं मिलता SC-ST को आरक्षण…’ PM मोदी बोले- आरक्षण के ख़िलाफ़ थे नेहरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बुधवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है जहां राज्यसभा में चर्चा के लिए 14 घंटे का समय तय हुआ है| वहीं पीएम मोदी बुधवार को राज्यसभा में अभिभाषण पर सरकार का जवाब दे रहे हैं जहां लोकसभा के बाद एक बार फिर राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला| पीएम ने नेहरू से लेकर आरक्षण जैसे मसले पर और वर्तमान में कांग्रेस की राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंटा था और दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से सरकारों को भंग किया था|

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के संविधान, लोकतंत्र की मर्यादा को जेल की सलाखों के पीछे बंद करने का भी काम किया| वहीं पीएम ने सदन में नेहरू को कोट करते हुए उनकी आरक्षण को लेकर एक चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई जिस परकाफी हंगामा भी हुआ| वहीं पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी की गारंटी को लेकर एक कविता भी सुनाई जहां उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का दौर है, नए भारत की भोर… आउट ऑफ वारंटी चल रही दुकानें, खोजें अपनी ठौर|

दलित, पिछड़ों की जन्मजात विरोधी कांग्रेस-

पीएम ने सदन में कहा कि कांग्रेस के लोग अंग्रेजों से इन्सपायर्ड थे और आजादी के बाद देश में गुलामी की मानसिकता को कांग्रेस ने बढ़ावा दिया| उन्होंने कहा कि आज जाति की बात होने लगी है लेकिन क्यों जरूरत पड़ गई, हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए| पीएम ने कहा कि दलित, पिछड़े और आदिवासी की कांग्रेस जन्मजात विरोधी रही है और बाबा साहेब अगर ना होते तो शायद ही एससी-एसटी को इस देश में आरक्षण मिलता|

नेहरूजी ने कहा था- मुझे नहीं पसंद है आरक्षण-

पीएम ने कहा कि मैं आदरपूर्वक नेहरूजी को ज्यादा याद करता हूं और एक बार नेहरूजी ने एक चिट्ठी मुख्यमंत्रियों को लिखी जिसमें कहा था- मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में दिया जाने वाला आरक्षण मुझे कतई पसंद नहीं है| उन्होंने कहा कि नेहरू कहते थे कि अगर एससी-एसटी, ओबीसी को आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज का स्तर गिर जाएगा और अकुशलता बढ़ जाएगी|

वहीं पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के एससी- एसटी, ओबीसी को 7 दशकों तक उनके अधिकारों से वंचितरखा लेकिन हमारी सरकार ने जब आर्टिकल 370 को निरस्त किया तो एससी-एसटी-ओबीसी को अधिकार मिले जो देश के लोगों के पास सालों से थे| उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में फॉरेस्ट राइट एक्ट, प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटी एक्ट जैसे कानून नहीं थे लेकिन 370 हटाकर हमने ये अधिकार वहां के लोगों को दिए |

NDA ने एक आदिवासी बेटी को बनाया राष्ट्रपति-

पीएम मोदी ने कहा कि हमने जितना काम किया है, ये एससी- एसटी-ओबीसी समाज के लिए है और उन्हें पक्का घर मिला है, समाज में स्थान मिला है| उन्होंने कहा कि देश में पहली बार NDA की सरकार आने पर एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाने का काम किया गया|

उन्होंने कहा कि वैचारिक विरोध एक बात है ऐसा होता तो आपने सामने कैंडिडेट खड़ा किया होता लेकिन हमारे यहां से गया एक व्यक्ति आपने उम्मीदवार बना दिया क्योंकि आपका विरोध एक आदिवासी बेटी से ही था|

Facebook Comments