Sunday 25th of October 2026 08:56:43 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Feb 2024 5:13 PM |   918 views

क्या हो तुम

दुनिया के आगे 
इक योद्धा बनकर 
खड़े रहते हो तुम 
मगर भीतर से 
सुकोमल बच्चे 
जैसे हो तुम…
 
ग़म सारे अपने 
भीतर छुपाए 
रखते हो तुम 
मगर सभी से 
मुस्कराकर ही 
मिलते हो तुम…
 
सभी के दिलों को 
अच्छे से समझ 
  जाते हो तुम 
अपने व्यवहार से 
दिलों में बस 
 जाते हो तुम…
 
 बातें एकदम 
सीधी करते हो 
करते हो तुम 
कोई भी बात 
ना ज्यादा 
घुमाते हो तुम…
 
किसी के भी 
ज़ख़्म का मरहम 
बन जाते हो तुम 
हर रिश्ते को 
बेह्तरीन ढंग से 
निभाते हो तुम…
 
अपने बारे में 
कम ही बात 
बताते हो तुम 
मगर जानना 
चाहते है तुमसे 
हम क्या हो तुम…
 
 
– दिव्या चौबे
Facebook Comments