Saturday 7th of November 2026 11:32:34 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jan 2024 5:58 PM |   560 views

चुप रह… चुप रह… राजीव गांधी युवा मित्र पर तीखी नोकझोंक, कांग्रेस MLA रोहित बोहरा ने खोया आपा

जयपुर:राजधानी जयपुर में राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार से शुरू हो गई है जहां पहले सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चल रही है लेकिन प्रश्नकाल के बाद सदन में राजीव गांधी युवा मित्र योजना को बंद करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ जहां कांग्रेस के धौलपुर के राजाखेड़ा से विधायक रोहित बोहरा ने बोलते हुए अपना आपा खो दिया| बोहरा ने विधानसभा में बोलते हुए बीच में टोकने पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल को चुप रहने को कहा| इस दौरान बोहरा के काफी तीखे तेवर देखे गए|

मालूम हो कि बीजेपी सरकार के आते ही राजीव गांधी युवा मित्र योजना को बंद करने के बाद कांग्रेस लगाकार हमलावर है| मंगलवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर से आरवाईएमपी पर सरकार के जवाब की अपील की लेकिन सरकार की ओर से सदन में योजना के भविष्य को लेकर कोईजवाब नहीं आया|

पीएम का जिक्र करने पर तीखी नोकझोंक

दरअसल स्थगन प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस विधायकों ने राजीव गांधी युवा मित्र योजना का मुद्दा उठाया जिस पर विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि भजनलाल सरकार ने आते ही योजना में युवाओं को केवल राजीव गांधी के नाम की वजह से बेरोजगार कर दिया|

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पिछले 10 साल में कितने युवाओं को रोजगार मिला? वहीं पीएम का नाम लेने पर बीजेपी विधायकों ने ऐतराज जताया और इसके बाद सदन में विधायक रोहित बोहरा और संसदीय कार्य मंत्री जोगारामपटेल के बीच तीखी नोकझोंक हुई,राजीव गांधी युवा मित्र पर हंगामा वहीं रोहित बोहरा ने आगे कहा कि हम नहीं बीजेपी सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बैडम और विधायक दर्शन सिंह तक ने पत्र लिखकर इस योजना को बंद नहीं करने की अपील की है लेकिन हमने ऐसी निर्दयी सरकार कभी नहीं देखी|

इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत ने भी युवा मित्रों का मुद्दा उठाया| इस मामले पर सरकार की ओर से किसी मंत्री का जवाब नहीं आया जिसके बाद विपक्ष के नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर लिया|

Facebook Comments