Sunday 25th of October 2026 11:18:37 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Jan 2024 4:05 PM |   514 views

एक अनोखा गांव , राम के नाम पर रखा जाता है हर नवजात का नाम

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में एक अनोखा गांव है. उस गांव के एक इलाके में लोगों की राम के प्रति ऐसी दीवानगी है कि हर जगह केवल राम ही राम हैं. गांव के एक इलाके का नाम रामपाड़ा है. रामपाड़ा के लोगों के कुल देवता भी राम हैं. रामपाड़ा में राम का मंदिर है, जहां वर्षों से लोग उनकी पूजा कर रहे हैं| इतना ही नहीं, इलाके के लोगों का राम के प्रति इतना प्रेम है कि जब गांव में कोई नवजात पैदा होता है तो उसका नाम भी राम रखा जाता है. ढाई सौ साल से वह परंपरा आज भी कायम है |

बांकुड़ा के पश्चिमी सनाबांध गांव में है रामपाड़ा. राम इस गांव के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हैं. लगभग ढाई सौ वर्ष पहले से ही राम इस रामपाड़ा क्षेत्र के लोगों के मुख्य देवता हैं. स्थानीय निवासियों का दावा है कि गांव के मुखोपाध्याय परिवार के एक पूर्वज ने स्वप्न में राम को देवता मान लिया था| उसके बाद उन्होंने ही गांव में राम मंदिर का निर्माण किया था|

पिछले ढाई सौ वर्षों से स्थानीय निवासी उस राममंदिर में शालीग्राम शिला को राम के नाम से पूजा करते आ रहे हैं| लेकिन सिर्फ राम मंदिर या राम सेवा ही नहीं, बल्कि पश्चिम सनाबांध गांव के रामपाड़ा में पिछले ढाई सौ सालों से सभी नवजात शिशुओं का नाम राम के नाम पर रखा जाता है

पिछले 250 सालों में रामपाड़ा में पैदा हुए हर पुरुष का नाम राम के नाम पर रखा गया है और सबसे खास बात है कि आज तक उस नाम को दोहराया नहीं गया है| इसी प्रकार क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति राम नाम के बिना नहीं है| अब जब उनके कुलदेवता का इतना बड़ा मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो रहा है और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, तो रामपाड़ा के लोग काफी उत्साहित हैं|

अब अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हो रही है, तो रामपाड़ा के लोगों में काफी उत्साह है| गांव के लोगों ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया है| रामपाड़ा के स्थानीय निवासी रामकनाई मुखोपाध्याय बताते हैं, किसी का नाम रामकनाई, रामकांत, रामदुलाल, रामकृष्ण है, इस प्रकार सभी के नाम राम के नाम पर हैं. गुरुदेव ने हमारे बच्चों के नाम तय किये हैं और राम के नाम पर ही नवजात का नाम रखा जाता है|

 
 
 
 
 
Facebook Comments