Wednesday 4th of November 2026 02:41:32 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Dec 2023 4:19 PM |   504 views

एग्रीकल्चर ड्रोन से नैनो यूरिया,नैनो डीएपी और सागरिका की छिड़काव कराकर किसानों को किया जागरूक

फतेहपुर:-इफको की और से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानों को खेती के प्रति जागरूक करने के लिए नैनो यूरिया,नैनो डीएपी और सागरिका का एग्रीकल्चर ड्रोन द्वारा फसल पर छिड़काव कराया जा रहा है और इफको की इस पहल से किसानों की छिड़काव की लागत घटेगी और इसके साथ समय भी बचेगा,एग्रीकल्चर ड्रोन के इस्तेमाल से किसानों की कीटनाशक छिड़काव की लागत आधी हो जाएगी साथ पैसे की नजरिए से बड़ा फायदेमंद होगा। फतेहपुर जिले के प्रतिक ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानों को जागरूक करने के एग्रीकल्चर ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जिसको लेकर सरकार भी बढ़ावा दे रही है, जिसके लिए इफको द्वारा एग्रीकल्चर ड्रोन के इस्तेमाल,रखरखाव और किसानों के ट्रेनिंग से पहले उन्हें छिड़काव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आपको बता दें की जिले के 839 ग्राम पंचायतों में इफको द्वारा एग्रीकल्चर ड्रोन की मदद से फसलों की सिंचाई की जा रही है। जिससे किसानों की लागत 50 फीसदी तक घट जाएगी और वित्तीय नजरिए से बड़ा फायदेमंद होगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानों को जागरूक करने के लिए एग्रीकल्चर ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी,नैनो यूरिया और सागरिका लिक्विड का छिड़काव कराया जा रहा है । वर्तमान समय पर जिले में 5 एग्रीकल्चर ड्रोन के माध्यम से छिड़काव कराया जा रहा है । फील्ड डेमोस्टेटर आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक यह पूरा कार्य जिले में तैनात 6 फील्ड डेमोस्टेटर के माध्यम से कराया जा रहा है और इस माध्यम से किसानों की लागत 50 फीसदी तक घट जाएगी अगर वित्तीय नजरिए से बड़ा फायदेमंद होगा।

Facebook Comments