Monday 29th of April 2024 05:16:12 PM

Breaking News
  • मुम्बई पुलिस ने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार |
  • बीजेपी संविधान में बदलाव करने के लिए चाहती है 400 से अधिक सीटे |
  • अलास्का की छोटी पर चढ़ाई करते वक़्त गिरे पर्वतारोही , शव बरामद | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Dec 2023 5:24 PM |   454 views

पुरस्कार के लिए राज्य कर्मी साहित्यकार, आगामी 20 जनवरी 2024 तक भेज सकते हैं अपना आवेदन

देवरिया-  जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की प्रख्यात साहित्यिक संस्था है । संस्था का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषाओं / बोलियों , उर्दू भाषा ( फारसी लिपि में ) के साहित्य की समृद्धि, प्रचार एवं राज्य कर्मियों में साहित्यिक अभिरुचि उत्पन्न करना है।
 
उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अन्तर्गत ‘राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान’ द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों को देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली प्रदेश की भाषाओं/ बोलियों में मौलिक एवं दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा के लिए पुरस्कार प्रदान किये जाने हैं। इन सभी पुरस्कारों की धनराशि रुपये एक-एक लाख होगी।
 
हिन्दी/उर्दू, गद्य/पद्य में सृजनात्मक साहित्य के अतिरिक्त यात्रा वृत्तांत, आत्मकथा, जीवनी, संस्कृति, संस्मरण, विज्ञान, पर्यावरण, अद्यावधिक विषय, आलोचनात्मक साहित्य, भूगोल, इतिहास, दर्शन, पौराणिक, शिक्षा एवं वित्त से संबंधित पुस्तकें या अन्य भाषा में लिखी गयी उपयोगी पुस्तकों का हिन्दी/उर्दू में किये गये अनुवाद की पुस्तकें भी पुरस्कार हेतु विचारणीय होंगी। 
 
जिलाधिकारी ने नियम व शर्तों के विवरण में बताया है कि प्रविष्टियाँ राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ०प्र०, लखनऊ को दिनांक 20 जनवरी, 2024 तक प्राप्त हो जानी चाहिए। प्रविष्टियाँ उत्तर प्रदेश राज्य के वही कर्मी (प्रदेश के राज्यकर्मियों में प्रदेश कैडर के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी भी आयेंगे) भेज सकते हैं जो नियमित सेवा में हों या जिनकी सेवा कम से कम तीन वर्ष की हो गयी हो। इस सेवा में संविदा, दैनिक भोगी एवं वर्क चार्ज अधिकारी/कर्मचारी के रूप में की गयी सेवा सम्मिलित नहीं होगी।
 
कर्मचारी की मौलिक नियुक्ति, स्थायीकरण, नियमितीकरण या तीन वर्ष या अधिक अवधि की लगातार सेवा के सम्बन्ध में सेवायोजक के हस्ताक्षर से जारी प्रमाण-पत्र या कोई अन्य सत्यापित आदेश संलग्न किया जाना चाहिए। हिन्दीतर भाषा/भाषी प्रदेश के राज्यकर्मियों के लिए भी यही शर्ते लागू होंगी। उ०प्र० सरकार के पेंशनर उनके लिए निर्धारित फार्म में प्रविष्टि भेजें उसके साथ कोषागार से प्राप्त परिचय-पत्र, पेंशन-प्रपत्र एवं वोटर आई०डी० कार्ड की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित फोटो प्रति सलग्न करें एवं हिन्दीतर भाषा-भाषी राज्यकर्मी तथा उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त राज्यकर्मी वोटर आई०डी० की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित फोटो प्रति, राज्यकर्मी होने का सेवायोजक द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र (हिन्दी या अंग्रेजी में) भी संलग्न करना अनिवार्य है। पुस्तक में प्रकाशन वर्ष लिखा होना चाहिए एवं उक्त मौलिक / प्रकाशित पुस्तकाकार कृति पुस्तक के रूप में प्रकाशित होनी चाहिए।
 
प्रविष्टि का प्रारूप 4 प्रतियों में प्रेषित किया जाय, तद्नुसार पुस्तक की 4 प्रतियाँ भेजी जानी चाहिए। प्रारूप के सभी स्तम्भ पूरे भरे होने चाहिए। साहित्यकार द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली उत्तर प्रदेश की भाषाओं / बोलियों या उर्दू भाषा (फारसी लिपि में) में दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा होनी चाहिए या इन्हीं भाषाओं / बोलियों में कृति प्रकाशित होनी चाहिए।
 
हिन्दी/उर्दू, गद्य/पद्य में सृजनात्मक साहित्य के अतिरिक्त यात्रा वृत्तांत, आत्मकथा, जीवनी, संस्कृति, संस्मरण, विज्ञान, पर्यावरण, अद्यावधिक विषय, आलोचनात्मक साहित्य, भूगोल, इतिहास, दर्शन, पौराणिक, शिक्षा एवं वित्त से सम्बन्धित पुस्तकें या अन्य भाषा में लिखी गयी उपयोगी पुस्तकों का हिन्दी/उर्दू में किये गये अनुवाद की पुस्तकें भी पुरस्कार हेतु विचारणीय होंगी।
 
इस सम्बन्ध में यदि कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो ‘सचिव पुरस्कार समिति, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ०प्र०, लखनऊ से दूरभाष सं० 0522-2213943 पर प्राप्त की जा सकती है।
 
प्रविष्टि स्वीकार या अस्वीकार किये जाने तथा पुरस्कार दिये जाने के सम्बन्ध में अन्तिम निर्णय पुरस्कार हेतु गठित समिति द्वारा लिया जायेगा। जिन साहित्यकारों को पुरस्कार हेतु चयनित किया जायेगा उसकी सूचना, पत्र द्वारा दी जायेगी। संस्थान द्वारा निर्धारित शर्तें यदि प्रविष्टिकर्ता द्वारा पूरी नहीं की जाती हैं तो प्रविष्टि भेजने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी होगी।
 
राज्यकर्मी साहित्यकारों को अपनी प्रविष्टि ‘सचिव पुरस्कार समिति’, ‘राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, कक्ष सं0-119 ब, भूतल, निकट गेट सं०-9, उत्तर प्रदेश सचिवालय, हज़रतगंज, लखनऊ-226001, के पते पर भेजनी है। 
 
प्रारूप एवं शर्ते डाक टिकट लगा लिफाफा भेजकर भी ( कूरियर से नहीं ) प्राप्त की जा सकती हैं ।
 
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान वार्षिक पुरस्कार 2023-24 के आवेदन का लिंक
Facebook Comments