Thursday 22nd of October 2026 07:13:21 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Apr 2024 6:23 PM |   431 views

एनसीबी ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर 14 पाकिस्तानी नागरिकों को 90 किलोग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) के साथ एक संयुक्त अभियान में, भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात तट से दूर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास लगभग 90 किलोग्राम ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है| सुरक्षा अधिकारी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से खुफिया इनपुट के आधार पर एजेंसियों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा था| जिसके बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुजरात एटीएस के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिकों को 90 किलोग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा है|

इससे पहले भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर एक ऑपरेशन में 12 मार्च को जानकारी दी थी कि उन्होंने ड्रग्स के 60 पैकेट ले जा रही एक नाव को जब्त कर लिया था और जहाज पर सवार छह पाकिस्तानी सदस्यों को पकड़ लिया गया था|

अधीक्षक सुनील जोशी ने जानकारी देते हुए बताया था कि भारतीय तटरक्षक बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास अरब सागर में एक संयुक्त अभियान चलाया गया था. अधिकारी सुनील जोशी ने जानकारी देते हुए कहा था कि, “पोरबंदर तट से लगभग 180 समुद्री मील दूर लगभग 60 पैकेट ड्रग्स ले जा रहे एक जहाज को जब्त कर लिया गया था. जिसके बाद छह पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों वाली नाव को आगे की जांच के लिए ले जाया गया था|

अरब सागर में एजेंसियों द्वारा 26 फरवरी को भी ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें पोरबंदर तट से पांच पाकिस्तानी नागरिकों को चरस सहित 3,300 किलोग्राम नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया था| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), भारतीय नौसेना और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते के एक संयुक्त अभियान में हिंद महासागर में तट से लगभग 60 समुद्री मील दूर लगभग 3,300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया था|

Facebook Comments