Saturday 19th of September 2026 08:53:51 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Dec 2023 4:31 PM |   1510 views

प्रकृति ही जीवन

इस जीवन में महत्वपूर्ण यह नहीं कि आपके पास कितनी धन, दौलत, शोहरत, नाम, बैंक बैलेंस, डिग्रियां है या आपकी कितनी सुंदरता है| बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि आप इस प्राकृत स्वर्ग सी धरती से कितने प्रेम करते हैं ? या उसको जीवंत करने में आपकी क्या भूमिका है और उससे आप कितने परिचित है?
 
महत्वपूर्ण यह है कि इस स्वर्ग सी जीवन के आकाश मंडल, सूर्य , चांद, सितारे, निहारिकाओं की गहराइयों में आप उसमें खो जाने में, आप कितने परिचित हैं?
 
और महत्वपूर्ण यह है कि आप इस धरती की ही नहीं, पूरी विश्व ब्रह्मांड के कण-कण का आपके जीवन में, जो खास अहम भूमिका है और उसके प्रति आपका शुभ दृष्टि और शुभ विचार क्या है?
 
इस अमूल्य जीवन में सिर्फ भेंड़ बकरी और गधे की तरह गुलामी भरा जीवन जीना ही  काफी नहीं है बल्कि इस सृष्टि के कण-कण के प्रति जागरूक और चैतन्य हो जाना ही इस जीवन की अमूल्य भूमिका होनी चाहिए|
 
सरिता प्रकाश , जर्मनी से 
 
 
Facebook Comments