Wednesday 23rd of September 2026 09:16:58 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Dec 2023 5:36 PM |   399 views

एक्सप्रेस वे पर सवारियों को बैठा रही बस के पीछे से टैंकर ने मारी टक्कर

औरैया:- जनपद जनपद के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैंन कस्बे के समीप से गुजरे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण बड़ा हादसा होते-होते बचा। आज सुबह सुबह सर्दी के मौसम में पड़े पहले कोहरे के कारण ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के कस्बे उमरैन से होकर गुजरे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर बस का इंतजार कर रही सवारियों को बैठाने के लिए जैसे ही सरकारी बस किलोमीटर संख्या 137/100 पर रुकी तभी पीछे से आ रहे ऑयल टैंकर ने तेज टक्कर मार दी , घटना में ऑयल टैंकर का ड्राइवर समेत बस में बैठी सवारी भी घायल हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी बिधूना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी , सवारी के कारण बस रुकी हुई थी ,कोहरे के कारण न देख पाने के चलते पीछे से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती ।

Facebook Comments