Friday 10th of May 2024 07:17:41 AM

Breaking News
  • कांग्रेस ने हरियाणा की बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने और चुनाव कराने की मांग की |
  • बदली रणनीति के साथ up के दंगल में दाव लगा रहीं मायावती , हर वर्ग तक हो रही पहुँचने की कोशिश |
  • मदद के नाम पर थमाया 5 किलो राशन का बोरा , प्रियंका गांधी का मोदी पर तीखा हमला |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Dec 2023 6:10 PM |   98 views

संसद परिसर की सुरक्षा लोकसभा सचिवालय की जिम्मेदारी : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

संसद की सुरक्षा में हुई चूक का मामला उफान पर है | संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सांसद इसको लेकर जोरदार हंगामा कर रहे हैं| गुरुवार को लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वे नारेबाजी करने लगे|  इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक बड़ा बयान दिया| उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय की होती है|

बिरला ने कहा कि आज हम फिर संसद की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे| उन्होंने कहा कि सरकार कभी ऊी ससंद सचिवालय के काम में हस्तक्षेप नहीं करती है| संसद परिसर की सुरक्षा लोकसभा सचिवालय की जिम्मेदारी है| उन्होंने कहा संसद की सुरक्षा सरकार का नहीं, बल्कि हमारा अधिकार क्षेत्र है| इसके बावजूद भी हंगामा जारी रहा. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने दोपहर 2 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी|

संसद में घुसपैठ की घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी को इस मामले की निंदा करनी चाहिए| उन्होंने कहा कि हमें सावधान रहने की जरूरत है| यह देखना होगा कि नफरत और अराजकता फैलाने वालों को पास नहीं मिले| उन्होंने कहा कि पुराने भवन में भी कागज फेंकने और कूदने की घटनाएं हुई हैं| उन्होंने कहा कि सदन में नारेबाजी और हंगामा करने की कोई जरूरत नहीं है|

बता दें कि संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है| लोकसभा सचिवालय ने आठ कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है| ये संसद भवन के सुरक्षा स्टाफ से जुड़े हुए लोग हैं| इस घटना ने 22 साल पुराने जख्मों को एक बार फिर से जिंदा कर दिया है. बता दें कि 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन में हमला हुआ था|

बता दें कि इस घटना ने 22 साल पुराने जख्मों को फिर से जिंदा कर दिया| दरअसल, 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था| इसी दिन बुधवार को एक बार फिर से संसद की सुरक्षा में भारी चूक देखी गई| लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए| उन्होंने नारेबाजी की और स्मोक बम से पूरे सदन में धुआं फैला दिया| इस मामले में अभी तक कुल चार आरोपियों को पकड़ा गया है| सभी के खिलाफ आईपीसी और UAPA की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है|

Facebook Comments