Wednesday 4th of November 2026 01:53:32 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Dec 2023 6:27 PM |   593 views

व्यवसायी के सीने से सटाया तमंचा,पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

गोंडा। जिले के वजीरगंज थानांतर्गत डुमरियाडीह चौकी क्षेत्र के जगदीशपुर कटरा में बैनामा वापस करने से मना करने पर बीते 28 नवंबर को दबंगों ने व्यवसायी की दुकान में घुसकर उसके सीने से तमंचा सटा दिया।जिसकी शिकायत पुलिस से करने के बावजूद अबतक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं पीड़ित अपने साथ हुई इस घटना से खौफ के साये में जी रहा है।

अपने दिये हुए तहरीर में चौकीक्षेत्र के जगदीशपुर कटरा गांव निवासी हरिशचंद्र गुप्ता पुत्र लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि,उसने गांव के ही मजनू नाम के व्यक्ति से जमीन का बैनामा कराया था।जिसे मजनू उससे वापस लेना चाहता था।उसके मना करने व यह कहने कि, कोई बैनामा वापस नहीं करता इस लिये मै इसे वापस नहीं कर सकता। मजनू उसे आये दिन धमकाता रहता था।

इसी के चलते बीते 28 नवंबर को दिन में तीन बजे मजनू मनकापुर थानाक्षेत्र के कुछ बदमाशों को लेकर उसके दुकान में घुसकर आये तथा उसके सीने पर तमंचा सजाते हुए धमकाया कि,बैनामा वापस कर दो नहीं तो जान से मार देंगे, और यह कहते हुये चले गये।जिसकी लिखित तहरीर उसके द्वारा डुमरियाडीह चौकी व वजीरगंज पुलिस को दी थी,पर घटना के 9 दिन बीतने के उपरांत भी पुलिस ने अभी तक न तो कोई मामला दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की है।

चौकी पुलिस के इस रवैये व पेशेवर बदमाशों की धमकी से वह और उसका परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर है।

वहीं जब इस संबंध में चौकी इंचार्ज सावन सिंह से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि,वो 1 दिसंबर को छुट्टी पर चले गये थे,अभी आये हैं व उनको इस प्रकरण की जानकारी नहीं है।बहरहाल घटना के बाद पुलिस का मौके पर जाना तथा चौकी इंचार्ज का यह कहना कि, उन्हें कुछ मालूम नहीं है उनके इस कथन को झूठा साबित करने के लिए पर्याप्त है।बताते हैं कि, इस समय चौकी पुलिस काफी निष्क्रिय है । जिसकी वजह से क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं।

Facebook Comments