Thursday 22nd of October 2026 11:08:42 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Nov 2023 5:43 PM |   590 views

युवाओं को मिला सरकारी विभागों के साथ जुड़कर इंटर्नशिप करने का मौका

गोंडा -जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक अनूठी पहल की है। केन्द्र सरकार के  ‘द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) के तहत एक महीने का इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। चयनित युवा स्वच्छता वॉरिसर के रूप में जिला प्रशासन और नगरीय निकायों की टीम के साथ काम करेंगे। स्वच्छता के महाभियान में जनपद के युवाओं को जोड़ने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।
 
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद  के सहयोग से ‘द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) विकसित किया है। यह छात्रों और स्नातकों को इंटर्नशिप प्रदान करने के लिए एक मंच है।
 
यहां कर सकते हैं आवेदन- 
 
जिला प्रशासन के इंटर्नशिप कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए युवाओं को पहले आधिकारिक वेबसाइट https://internship.aicte-india.org/ पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही वह आवेदन कर सकते हैं।  जिलाधिकारी ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी 30 नवम्बर तक आवेदन लिया जाएगा। दिसम्बर के पहले सप्ताह में साक्षात्कार आयोजित कर इंटर्न का चयन होगा। 
 
जनपदवासियों को करेंगे जागरूक-
 
इस कार्यक्रम के तहत, 10 दिसम्बर तक पहले बैच के लिए इंटर्नशिप शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) की टीम पहले इन इंटर्न को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इन्हें स्वच्छता के विभिन्न मापदंड़ों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एक सप्ताह की इस विशेष ट्रेनिंग के बाद यह इंटर्न अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे। इस पूरे इंटर्नशिप कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
Facebook Comments