Wednesday 4th of November 2026 04:36:37 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Nov 2023 5:21 PM |   450 views

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन ने दिया सौ स्पाइरो मीटर

देवरिया- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड बैतालपुर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ राजेश झा को सौ स्पाइरो मीटर सौपा। जिसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फेफड़ों में इंफेक्शन वाले मरीजों की जांच की जाएगी ।  इससे अब फेफड़ों के संक्रमण की जांच करने में आसानी होगी।
 
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के सुरक्षा अधिकारी ललित गोयल ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ राजेश झा को स्पाइरो मीटर सौंपा। जिलाधिकारी ने कहा कि  इस मशीन की मदद से उन मरीजों की जांच की जाएगी जिनके फेफड़े तंबाकू के लगातार प्रयोग से कमजोर हो जाते हैं। 
  
सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि कई सालों तक लगातार तंबाकू के प्रयोग का असर सीधा फेफड़ों पर पड़ता है। तंबाकू के धुएं में निकोटीन और टार जैसे कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले होते हैं। यह तत्व धूमपान करने वाले व्यक्ति पर सीधा असर डालते हैं। तंबाकू के सेवन से सबसे पहले फेफड़े बीमार होते हैं। फेफड़ों पर असर पड़ने से लोगों को सर्दी, खांसी और सीओपीडी (सांस लेने में दिक्कत) जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
 
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिकेय, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डॉ संजय गुप्ता, एचईओ लालबचन चौधरी मौजूद रहे।
Facebook Comments