Saturday 19th of September 2026 07:13:11 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Nov 2023 6:15 PM |   1366 views

देवरिया में कंचनपुर बघौचघाट पकहा मार्ग 10 मीटर चौड़ा होगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री  जितिन प्रसाद ने जनपद देवरिया में कंचनपुर बघौचघाट पकहा मार्ग की महत्ता को देखते 22 किलोमीटर लम्बाई के इस मार्ग की चौड़ाई को 10 मीटर तक बढ़ाने के लिए मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 7091.48 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस कार्य हेतु 2482.01 लाख रुपये का आवंटन प्रस्तावित है।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि यह मार्ग देवरिया कसया मार्ग (राज्य मार्ग सं0-79) के कि0मी0 17 से निकलकर पथरदेवा बघौचाघाट होते हुए पकहा बिहार प्रान्त की सीमा को जोड़ता है। जनपद देवरिया को बिहार से जोड़ने वाला यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

मार्ग की कुल लम्बाई 22 किलोमीटर एवं लेपित सतह की चौड़ाई 07 मीटर है। मार्ग पर अनेक धार्मिक स्थल, प्रसिद्ध बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ब्लाक मुख्यालय, महाविद्यालय, इण्टर कालेज, निरीक्षण भवन आदि स्थित हैं। मार्ग पर यातायात घनत्व अत्यधिक होने के कारण सड़क का10 मीटर चौड़ाई में चौड़ीकरण कराने का निर्णय जनहित में  लिया गया है। 

Facebook Comments