Friday 3rd of May 2024 11:18:40 AM

Breaking News
  • मुलायम के गढ़ में योगी का रोड शो , बुलडोजर पर खड़े होकर लोगो ने किया स्वागत , बोले -निस बार इतिहास रचेगा |
  • ममता बनर्जी को पहले से ही थी शिक्षक भर्ती घोटाले की जानकारी , TMC के पूर्व महासचिव कुणाल घोष ने किया बड़ा दावा |  
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Nov 2023 5:10 PM |   173 views

विकसित भारत संकल्प यात्रा होगी शिखर पर अमृत स्तम्भ रूप में – केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

सोनभद्र । हर जाति वर्ग का होगा उत्थान, सबका होगा विकास , दलित , शोषित , वंचित सबको मिलेगा नव आधार विकसित भारत संकल्प यात्रा के बढ़ते सोपान में। जनजाति समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास करने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा की जनजातीय गौरव दिवस पर की गयी है शुरूआत और इससे जनजाति सामुदाय का हो रहा है विकास। ये भावोद्गार अभिव्यक्त किये केंद्रीयमंत्री ने ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोढ़ी व विकास खण्ड कोन के ब्रह्मौरी गांव में किया गया।  ग्राम पंचायत लोढ़ी के पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का आगाज किया  केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ। 

उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 नवम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ झारखण्ड के खूंटी से किया गया है और प्रधानमंत्री की यह अनूठी पहल है उत्तरोत्तर शिखर की ओर गतिमान है। कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शहर व नगर क्षेत्रों में निवास कर रहे अति पिछड़े वंचित व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा से जोड़ने और लाभान्वित करने की श्रृंखला प्रगति के नव आयाम रच रही है और गढ़ रही है सबसे निचले पायदान तक की आम अवाम में  विकास पथ और प्रशस्त कर रही सुखद भविष्य को।

प्रधानमंत्री के समाज के ऐसे वंचित व्यक्तियों जो सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अब तक लाभान्वित नहीं हुए है, उन्हें इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य  करने को कृत संकल्पित बताया केंद्रीय मंत्री ने और आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को पक्की छत की सुविधा, किसान सम्मान निधि के माध्यम से पात्र किसानों के खातों में धनराशि का स्थानान्तरण, उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस सिलेण्डर देने का कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं भी अपने रोजगार के माध्यम से धन अर्जन कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला रही हैं और अपने को सशक्त भी कर रहीं हैं। आज इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा अपने अनुभव ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के मााध्यम से अपने को कैसे सशक्त किये, की जानकारी भी साझा की गयी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य आलोकित करते कहा केंद्रीय मंत्री ने कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सरकार की संचालित योजनाओं से जोड़ा जाय और उससे लाभान्वित किया जाय। विकसित भारत संकल्प यात्रा में एलईडी वैन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा समाज के अति पिछड़े वंचित लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त होने कीकड़ियाँ जुड़ती जा रही हैं  और इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हों।

इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया गया और  केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा उपस्थित जन समुदाय को विकासित राष्ट्र की शपथ दिलायी गयी।

सांसद पकौड़ी लाल कोल ने भारत विकसित संकल्प यात्रा के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही सांसद  पकौड़ी लाल कोल, मुख्य विकास अधिकारी  सौरभ गंगवार, सत्य नारायण पटेल जिला अध्यक्ष अपना दल (एस0)  ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क खाद्य सामग्री, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण प्रमाण-पत्र शामिल रहे।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।

केन्द्रीय मंत्री द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई की रश्म अदायगी भी निभाई गयी। आयोजित कार्यक्रम में मौके पर  मौजूद रहे जिला विकास अधिकारी  शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी  विशाल सिंह, उप निदेशक कृषि  जय प्रकाश, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह जिनकी अहम सहभागिता रही समूचे कार्यक्रम आयोजन में।

Facebook Comments