Saturday 7th of November 2026 01:11:00 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Nov 2023 5:33 PM |   432 views

ग्रीन बायोगैस प्लांट के संचालन के दौरान पर्यावरण का रखा जाए विशेष ध्यान ,प्लांट से ना निकले किसी भी प्रकार की हानिकारक गैस -जिलाधिकारी

 

बलरामपुर – जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा तहसील बलरामपुर सदर के ग्राम सिरसिया में 11 एकड़ में रुपए लागत 100 करोड़ से निर्माणाधीन कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया गया।
 
इस दौरान उन्होंने प्लांट के संचालन की मेकैनिज्म तथा प्लांट में प्रयुक्त होने वाले रॉ मैटेरियल, निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ, विभिन्न गैसों के उत्सर्जन आदि की जानकारी प्राप्त की।
 
सीबीजी प्लांट के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि संचालन के पश्चात प्रतिदिन 10 टन गैस के प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा गया है। प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ का प्रयोग बायोफ़र्टिलाइज़र के रूप में किया जाएगा।
 
जिलाधिकारी  ने कहा कि प्लांट के संचालन प्रारंभ होने के बाद पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी दशा में वायु प्रदूषण ना हो, प्लांट से निकलने वाले गैस के उत्सर्जन को रोकने के लिए विभिन्न तकनीकियों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। प्लांट में प्रयुक्त होने वाले कचरे या अन्य सामग्रियों को ढक के रखा जाए जिससे कि वायु में दुर्गंध ना फैले।
 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार एसडीएम बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Facebook Comments