Saturday 7th of November 2026 01:21:02 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Nov 2023 4:34 PM |   483 views

देवरिया में ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा

रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना इलाके के महेन-कुसम्हां स्थित एक ईंट भट्ठे के पास कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रक और स्कूटी में टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई। दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे। ट्रक में फंसी स्कूटी करीब तीन किलोमीटर तक घिसटती रही। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही ट्रक और स्कूटी थाने लाई।

 

मदनपुर कस्बा के रमईपुर वार्ड के रहने वाले मुर्तजा अंसारी (45) पुत्र ऐनुल अंसारी रुद्रपुर में मकान बनाकर रहते हैं। मुर्तजा अपनी पत्नी शकीना खातून के साथ स्कूटी से कपरवार एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में महेन के कुसम्हां स्थित एक ईंट भट्ठे के पास गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। 

हादसे में शकीना की मौके पर मौत हो गई। वहीं स्कूटी में फंसे होने के कारण पति मुर्तजा काफी दूर तक घिसटते रहे। उनकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर बरांव चौराहे पर ट्रैक्टर खड़ा कर भाग रहे ट्रक को घेर लिया। 

 
Facebook Comments