Sunday 6th of September 2026 04:19:35 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Oct 2023 4:52 PM |   444 views

अच्छा होता कि आज़म खान से मिलने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष भी होते:- शाहनवाज़ आलम

लखनऊ:- अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा की इंडिया गठबंधन सैद्धांतिक आधार पर बना है। इसका बुनियादी उसूल हर तरह के अन्याय के खिलाफ़ खड़े होना है। आज़म खान के साथ कांग्रेस इसी बुनियादी उसूल के साथ खड़ी है।

समाजवादी पार्टी को भी चाहिए कि वो इस उसूल का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि सपा के कुछ लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आज़म खान से जेल में मिलने जाने को लेकर असहजता दर्शायी है जो सैद्धांतिक तौर पर अनुचित है। सपा को तो खुश होना चाहिए कि दूसरे दलों के लोग भी उनके नेताओं के साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ़ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों के बीच टीका-टिप्पणी चलती रहती है। लेकिन भाजपा में रहते हुए आज़म खान को सबक सिखाने के लिए उनकी पत्नी और बेटी से गैंग रेप की बात करने वाले किन्हीं आईपी सिंह को सपा प्रवक्ता बना दिया जाना राजनीतिक शुचिता के खिलाफ़ है।

इससे इंडिया गठबंधन की विश्वसनीयता पर लोग सवाल उठाएंगे। क्योंकि इससे यह संदेश जा रहा है कि एक तरफ तो सपा आज़म खान के पक्ष में बोलने पर कांग्रेस से असहज हो रही है तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ़ सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों को प्रवक्ता बना रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ़ चुनाव और सीटों के बंटवारे के लिए नहीं बना है।

उसके कुछ सैद्धांतिक उसूल भी हैं। सपा को भी इन उसूलों का सम्मान करना चाहिए। बिना सिद्धांतों के कोई भी संघर्ष कामयाब नहीं होता। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यह बहुत अच्छा होता कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष भी आज़म खान से मिलने गए होते। इससे समाज में दोनों दलों के बीच की सैद्धान्तिक एकजुटता का संदेश जाता।

Facebook Comments