Sunday 25th of October 2026 02:16:00 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Oct 2023 1:38 PM |   897 views

पैरा एशियन गेम्स में देश और अपने जिले का नाम किया रोशन

एटा:- एटा के लाल ने चीन में आयोजित हो रहे पैरा एशियन गेम्स में प्रदर्शन कर देश और अपने जिले का नाम रोशन किया है। विकास खंड जैथरा के गांव भलौल में पले बढ़े पुष्पेंद्र यादव ने बुधवार चाइना में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुष्पेंद्र यादव ने वेहत्तर प्रदर्शन करते हुए विदेशी धरती पर भारत का परचम लहराया है।चीन के हांगशू शहर में एक सप्ताह पूर्व आरंभ हुए पैरा एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर हुए जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में 62.10 मीटर दूरी तय कर देश और प्रदेश का एशिया भर में नाम रोशन किया है।

पुष्पेंद्र की इस जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से बधाई संदेश दिया है। कांस्य विजेता पुस्पेंद्र यादव की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई है। पुष्पेंद्र ने जैथरा के गांधी इंटर कालेज से हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की शिक्षा ग्रहण किया है|

कोरोना के समय में वह हरियाणा चले गए जहां जाकर उन्होंने हरियाणा के अंबाला के रहने वाले कोच लखविंदर सिंह की देख रेख में जैवलिन थ्रो की तैयारी शुरू कर दी।

बुधवार को एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंकते हुए कांस्य पदक जीता है। पुष्पेंद्र की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते नजर आए। घर पर बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है।

Facebook Comments