Monday 26th of October 2026 12:31:20 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2023 1:48 PM |   709 views

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान, अखिलेश एक भी सीट न पाएंगे

हरदोई:- जीआईसी मैदान में क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख  अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव बिना सांसद बने अगर प्रधानमंत्री बन रहे हैं तो बन जाएं|

उत्तर प्रदेश में अब की एक भी सीट समाजवादी पार्टी नहीं पाएगी बल्कि मैनपुरी वाली सीट भी इस बार चली जाएगी और भाजपा 80 सीट पाएगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साधु संतों पर दिए गए बयान को लेकर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जब से बीजेपी के सामान्य कार्यकर्ता से चुनाव हारे हैं विक्षिप्त हो गए हैं ।

वह चाहते हैं कि ऐसी बयान बाजी करके वह चर्चा में आ जाएं। उन्होंने कहाकि उनको अपनी इस कार्यशैली में सुधार करना चाहिए और ऐसी बयान बाजी से बचना चाहिए। मणिपुर हिंसा पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए भारत के आध्यात्मिक ताकत को बढ़ाना चाहिए क्योंकि हिंदू धर्म ही कहता है कि विश्व का कल्याण हो कांग्रेस क्या कहती है प्रवक्ता क्या कहते हैं सबसे ज्यादा राज्य कांग्रेस ने किया अब समाप्त होती पार्टी जा रही है उनके बारे में क्या कहें।

आजम खान को एनकाउंटर का डर सता रहा है इसको लेकर उन्होंने कहा बीजेपी सरकार में किसी का वर्चस्व नहीं किसी की अपेक्षा नहीं है सबका साथ सबका विकास है जो अपराधी है करेगा वह डरेगा और जो अपराधी नहीं है वह खुलेआम घूम रहा है।अखिलेश को पीएम बनने के पोस्टर को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश बिना सांसद बने पीएम बन जाए तो बन जाए यूपी में एक भी सीट नहीं मिलेगी|

इस बार मैनपुरी की भी सीट उनको नहीं मिलेगी और 80 बीजेपी जीत रही है।गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मुलायम की आत्मा आज रो रही होगी जिस कांग्रेस के खिलाफ मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी बनाई डंडे खाए जिस पार्टी के कारण जेल गए आज उनकी आत्मा को उनका बेटा बेच रहा है कांग्रेस से समझौता कर रहा है।

Facebook Comments