Thursday 22nd of October 2026 10:34:22 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Oct 2023 11:20 AM |   1153 views

देवरिया के राजकीय इंटर कालेज का पुराना नाम था “King Edward High School”

देवरिया – जनपद देवरिया का प्रतिष्ठित कॉलेज राजकीय इंटर कालेज 8 अक्टूबर सन 1912 को, तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा जब इस स्कूल की स्थापना किया गया, तब देवरिया एक तहसील थी, जो गोरखपुर जिले के अन्तर्गत आती थी। 
 
प्रारम्भ में कक्षा 10 तक तक चलने वाले इस विद्यालय का नाम “King Edward High School” रखा गया, जो कालान्तर में “राजकीय इंटर कालेज (Government Inter College)” के रूप में समृद्ध एवं परिवर्तित हो गया।
 
ना केवल शहर बल्कि पूरे जनपद देवरिया में, पिछले सौ से भी अधिक वर्षों से, शिक्षा का प्रकाश फैलाने वाली  इस विद्यास्थली से, अब तक अनगिनत विद्वान एडवोकेट्स /प्रोफेसर्स/राजनेता/ वैज्ञानिक /प्रशासनिक अधिकारी /खिलाड़ी /सैनिक / लेखक / पत्रकार / कलाकार / डाक्टर्स /इंजीनियर्स / व्यापारी / आदि निकलकर देश – विदेश में समाज को सही राह दिखाने का काम किया है और कर रहे है। 
 
प्रतिवर्ष इस विद्यालय का स्थापना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है , जिसमे पुराने विद्यार्थी भी शामिल होते है |
Facebook Comments