Thursday 22nd of October 2026 11:24:07 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 May 2024 5:26 PM |   365 views

झील में उतराता युवक का शव मिला,हत्या की आशंका

गोण्डा- जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत चंदापुर के आरंगा झील में मंगलवार को गायब हुये युवक का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला व उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया। मंगलवार को ही गायब हुआ था युवक,बुधवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी। बहरहाल परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के मुताबिक चाईपुरवा,चंदापुर निवासी कमलेश पुत्र भागीरथी (25) बीते मंगलवार को 02 बजे के करीब अपने घर से अपनी बाइक लेकर किसी काम के लिये निकला था।देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटा तो चिंतित परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरु की।जब उसका कहीं पता नहीं चला पर युवक की बाइक अरंगा झील के किनारे खड़ी मिली तथा वहां से करीब चार सौ मीटर दूर बाइक की चाभी भी पड़ी मिली।

जिस पर किसी अनहोनी की आशंका के चलते पिता ने बुधवार को स्थानीय थाने में युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसपर तत्काल हरकत में आई वजीरगंज पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी।इस दौरान उसे युवक शव झील में उतराता हुआ मिला।जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु पीएम हॉउस भेज दिया व पिता की तहरीर पर जांच- पड़ताल कर रही है।
वहीं सूत्रों की माने तो इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध थाने पर लाये गये हैं।बहरहाल अभी पुलिस इसपर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

वहीं इस संबंध में जब अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय से जानकारी चाही गई तो उन्होने बताया कि, बीते 14 मई को चंदापुर निवासी युवक कमलेश अपने घर से गायब हुआ था।जिसकी सूचना पर वजीरगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।बुधवार को उसका शव झील से बरामद किया गया तथा बाइक भी किनारे से खड़ी पाई गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है ,जिसकी रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

Facebook Comments