Thursday 22nd of October 2026 11:12:14 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 May 2024 4:54 PM |   507 views

चुनावी खर्च ना बताने वाले 04 प्रत्याशियों पर डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी की कड़ी कारवाही

बलरामपुर – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष , निष्पक्ष, शांतिपूर्ण प्रलोभन मुक्त संपन्न करने जाने हेतु डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव खर्च न बताने वाले लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के चार प्रत्याशियों को आईपीसी की धारा 171 (झ) के तहत गंभीर कानूनी नोटिस जारी किया गया है।
 
बताते चले की लोकसभा सीट श्रावस्ती से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को दिनांक 14 मई को स्वयं अथवा अपने निर्वाचन व्यय अभिकर्ता के माध्यम से निर्वाचन के दौरान किए जा रहे समस्त खर्च का विवरण प्रस्तुत किया जाना था।
 
जिसमें प्रत्याशी मोइनुद्दीन अहमद खां बसपा , कृष्ण कुमार सम्यक पार्टी, हनुमान प्रसाद मिश्र केएमएस पार्टी, सुजीत कुमार निर्दलीय द्वारा चुनावी खर्च का विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। 
जिस पर डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए चुनावी लेखा जोखा ना प्रस्तुत करने वाले इन प्रत्याशियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 171 (झ) के तहत गंभीर कानूनी नोटिस जारी किया गया है। 03 दिन के भीतर चुनावी लेखा जोखा प्रस्तुत न करने पर इन प्रत्याशियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 171 (झ) तथा सुसंगत धाराओं में दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
 
डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश एवं नियमानुसार ही चुनावी खर्च करेंगे तथा सभी खर्चों का विवरण रखेंगे व व्यय रजिस्टर मेंटेन करेंगे।
Facebook Comments