Saturday 19th of September 2026 06:12:52 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Aug 2023 6:41 PM |   449 views

नीतीश के बाद ममता बनर्जी का भी दावा, दिसंबर में लोकसभा चुनाव करा सकती है BJP

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस साल दिसंबर में 2024 का लोकसभा चुनाव करा सकती है, उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी चेतावनी दी कि भाजपा के लिए तीसरा कार्यकाल यह सुनिश्चित करेगा कि देश को “निरंकुश” शासन का सामना करना पड़े।

उन्होंने कहा, “अगर बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती है, तो देश को निरंकुश शासन का सामना करना पड़ेगा। मुझे आशंका है कि वे (बीजेपी) दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करा सकते हैं।”

टीएमसी युवा विंग की रैली में बोलते हुए ममता ने कहा कि भगवा पार्टी ने पहले ही हमारे देश को समुदायों के बीच दुश्मनी के देश में बदल दिया है। अगर वे सत्ता में लौटते हैं, तो यह हमारे देश को नफरत का देश बना देगा।

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए “पहले से ही सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं”, ताकि कोई अन्य राजनीतिक दल प्रचार के लिए उनका उपयोग न कर सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समय से पहले चुनाव कराए जाने की आशंका जता चुके हैं। 

 

Facebook Comments