Monday 16th of March 2026 05:26:03 PM

Breaking News
  • यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए सुरक्षित मंच है -शी बॉक्स |
  • ट्रम्प के बात चीत के दावे पर ईरान का पलटवार ,कहा 5 साल तक युद्ध के लिए तैयार |
  • हवाई सफ़र हुआ महंगा | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Aug 2023 6:20 PM |   1321 views

आओं चले प्रकृति की ओर

आओं चले प्रकृति की ओर प्रकृति से प्रेम करें।
 
 आओ चले प्रकृति से जुड़कर खुद को स्वतंत्र करें,
 
  आओं चले अपने हाथों से खेती कर खुद को आत्मनिर्भर करें,
 
  आओं चले अपने हाथों से किचन गार्डनिंग करें,
 
  आओं चले रसायन मुक्त प्राकृतिक विटामिन युक्त खेती करें,
 
 आओ चलें स्वास्थ्यादायक जीवन जीकर, मानव स्वास्थ्य योग्य बनाएं,
 
 आओ चले कृषि से जुड़कर कुटीर उद्योगों को विकसित कर, आत्मनिर्भर बन, खुद के साथ-साथ मानवीय विचारों को भी स्वतंत्र करें,
 
 आओ चले हर पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, हर एक जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य हेतु प्रकृति खेती कर, हम खुद के स्वास्थ्य के साथ-साथ मानवीय स्वास्थ्य को भी स्वस्थ करें!
 
आओ चले उन जंगलों से प्रेम करें,उन नदियों से प्रेम करें,उन झरनों से प्रेम करें , उन झीलों से प्रेम करे
 
आओ चलें प्रकृति के हर एक प्राकृतिक संपदाओं को सुरक्षित करें , उन प्राकृतिक संपदाओं में खुद को उन में खोकर और खुद को उनमें जीकर संपूर्ण करें!
 
सरिता प्रकाश
Facebook Comments