Thursday 23rd of July 2026 07:32:36 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Aug 2023 6:40 PM |   650 views

बच्चे नए भारत के निर्माणकर्ता हैं -राकेश मौर्य

कुशीनगर /फाजिलनगर – आज स्वामी विवेकानंद शिक्षण एवं सेवा संस्थान नारायण पुर कोठी फाजिलनगर  में हर्षोल्लास के साथ 77 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राकेश मौर्य रहे |

ध्वजारोहण प्रात : 10 बजे किया गया | इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ | 

बच्चो की प्रस्तुतियो ने सबका मन मोह लिया | मंच का संचालन शकुन्तला रानी पाण्डेय ने किया |

श्री मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे नए भारत के निर्माण कर्ता है उन्होंने 77 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये देते हुए बच्चों को राष्ट्र प्रेम का पाठ पढाया | उन्होंने शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को बताया कि कैसे 13 वर्ष का बच्चा गांधी के विचारो से प्रभावित होकर आंदोलन में कूद पड़ा और देवरिया के कलेक्ट्रेट में जैक को फाड़कर तिरंगा झंडा फहरा दिया |

इस अवसर पर भोला कुशवाहा ( पूर्व प्रवक्ता ) , बाबूनंदन चौबे , हीरालाल कुशवाहा ( प्रधानाचार्य )  , उपेन्द्र कुशवाहा , अनिता यादव ,सुमन यादव नेबुलाल कुशवाहा , निशा तिवारी , नेहा पाण्डेय , शिवानी पाण्डेय ,रंजना यादव , सविता कुशवाहा मुकेश कुशवाहा , शिवम् , श्वेता कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे |

Facebook Comments